फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sir... 7.70 lakh has been withdrawn, yet no work was done on the ground

Balrampur News: साहब... निकाल लिए 7.70 लाख रुपये, मौके पर नहीं हुआ कोई काम

Sat, 05 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sir... 7.70 lakh has been withdrawn, yet no work was done on the ground
फोटो-22-बलरामपुर के तुलसीपुर में समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम व एसपी।-स्रोत: विभाग
तुलसीपुर। साहब... गांव में विकास के नाम पर सरकारी खजाने से 7.70 लाख निकाल लिए गए, लेकिन मौके पर विकास का एक भी काम नहीं हुआ। यह शिकायत शनिवार को तुलसीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत हलौरा निवासी मो. इब्राहिम ने डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन व एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह से की। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मनपुर निवासी पूनम ने अपने खेत से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की। आरोप है कि ट्रांसफार्मर से तेल गिरता है और चिंगारी निकलती रहती है, जिससे फसल में आग लगने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में दो बीघा गन्ने की फसल जल चुकी है और करंट लगने से बैल की मौत भी हो चुकी है। पडरौना निवासी कृष्ण कुमार ने अपनी भूमि पर पेड़ लगाकर जबरन कब्जा करने के प्रयास की शिकायत की। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में तुलसीपुर में 34 शिकायतें मिलीं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि विवादों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम से मौके पर जांच कराने को कहा। उन्होंने तहसील का निरीक्षण कर लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। बलरामपुर सदर तहसील में सीडीओ हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 64 शिकायतें मिलीं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। उतरौला में एडीएम संदीप केला की अध्यक्षता में 30 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed