फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Silt cleaning of canals will be done with Rs. 60 lakh

Balrampur News: 60 लाख रुपये से होगी नहरों की सिल्ट की सफाई

Thu, 24 Oct 2024 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Silt cleaning of canals will be done with Rs. 60 lakh
बलरामपुर। नहरों की सिल्ट सफाई पर चालू वित्तीय वर्ष में 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सरयू नहर खंड एक व चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण ने नहरों के सिल्ट सफाई का खाका तैयार किया है। जिले के 24 गांवों के पास 200 किलोमीटर लंबी नहरों में जमी सिल्ट की सफाई कराने की तैयारी हो रही है। नहरों के टेल तक पानी पहुंचने से 50 हजार किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। सिंचाई का भरपूर लाभ मिलने से किसानों के खेतों में फसलें लहलहाएंगी।
विज्ञापन




चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण खंड ने मुख्य नहर, माइनर व रजवाहा में 12 गांवों के पास नहरों में जमे सिल्ट की 37.87 लाख रुपये से 110.77 किलोमीटर लंबाई में सफाई कराने की योजना तैयार की है। 2.33 लाख में दत्तापुर माइनर की 10 किलोमीटर, 2.13 लाख में गनवरिया माइनर की सात किलोमीटर, 3.49 लाख में सहजना माइनर की 10 किलोमीटर, 3.01 लाख में रामपुर मुख्य नहर की 8.1 किलोमीटर व 3.33 लाख में भगवानपुर मुख्य नहर की 10.4 किलोमीटर में सिल्ट सफाई की योजना है। 2.08 लाख में भोजपुर रजबहा की 7.5 किलोमीटर, 2.5 लाख में महुआ रजबहा की 7.7 किलोमीटर, 2.78 लाख में बनधोधवा मुख्य नहर की 8.1 किलोमीटर, 2.50 लाख में पचपेड़वा रजबहा की 6.4 किलोमीटर, 3.92 लाख में फरेंदी रजबहा की 10.5 किलोमीटर, 3.83 लाख में शीतलापुर रजबहा की 11.30 किलोमीटर एवं 5.97 लाख में खैरमान मुख्य नहर की 13.775 किलाेमीटर में सिल्ट की सफाई कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


सरयू नहर खंड एक ने मुख्य नहर, माइनर व रजवाहा में 12 गांवों के पास नहरों में जमे सिल्ट की 22.16 लाख रुपये में करीब 80 किलोमीटर लंबाई में सफाई कराने की योजना तैयार की है। 1.48 लाख में गायडीह रजवाहा की तीन किलोमीटर, 1.68 लाख में तखतरवा गांव में छह किलोमीटर, 3.34 लाख में दौलताबाद गांव में 11.6 किलोमीटर, 3.30 लाख में एलरा, बनगवां व कालिंजरपुर गांवाें में 12 किलोमीटर, 1.48 लाख में पकड़ी गांव के पास 5.2 किलोमीटर, 2.54 लाख में महदेइया रजबहा की पांच किलोमीटर, 1.64 लाख में समदा गांव के पास 5.8 किलोमीटर, 1.46 लाख में संझवल प्रेमनगर गांव के पास 5.2 किलोमीटर, 1.17 लाख में शेखापुर गांव के पास 4.2 किलोमीटर और 4.07 लाख में बिराहिमपुर रजबहा की आठ किलोमीटर लंबाई में सिल्ट सफाई कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



बेहतर ढंग से सिल्ट सफाई कराने का निर्देश
सरयू नहर खंड एक व चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण के एक्सईएन को नहरों की सिल्ट सफाई बेहतर ढंग से कराने का निर्देश दिया गया है, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने का लाभ मिल सके। - पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed