{"_id":"5f0b34ee8ebc3e63865e2d9b","slug":"silence-on-the-streets-on-the-second-day-of-lockdown-balrampur-news-lko5304345152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दूसरे दिन भी शहर व कस्बों में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दूसरे दिन भी शहर व कस्बों में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड-19 के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लागू लॉकडाउन का असर दूसरे दिन भी दिखाई दिया। शहर व कस्बों में दुकानें बंद होने से पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस की सतर्कता से लॉकडाउन दूसरे दिन भी सफल रहा। नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। बाजार व मोहल्लों को सैनिटाइज कराया गया।
कोविड-19 के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने 10 फरवरी की रात 10 बजे से 13 फरवरी की सुबह पांच बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया है। इसी क्रम में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख बनाए रखा। जगह-जगह चेकिंग कर लोगों के आवागमन पर रोक लगाई गई। बिना आवश्यक कार्य के किसी को भी सड़क पर आवागमन करने की पूरी तरह मनाही रही।
आवागमन करते समय मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की। पुलिस की सख्ती के चलते रविवार को बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार चौराहे पर इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी अश्विनी दूबे व एसआई सुरेंद्र नाथ पांडेय आदि ने बेवजह बाहर घूमने वालों से पूछताछ की और उन्हें वापस घर भेज दिया। आवश्यक वस्तुओं तथा दवा व सब्जी की दुकानों को छोड़कर अन्य कोई दुकान नहीं खुली। कस्बों में भी लॉकडाउन का असर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
कस्बों की दुकानें भी लॉकडाउन के चलते बंद रहीं। वाहनों का आवागमन ठप होने से सड़के पूरे दिन सूनी दिखाई पड़ी। लॉकडाउन के चलते प्राइवेट संस्थानों के कार्यालय भी बंद रहे। नगर के भगवतीगंज स्थित औद्योगिक इकाई भी बंद रहे।
बाजार व मोहल्लों का कराया गया सैनिटाइज
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में घोषित लॉकडाउन के दौरान नगर पालिका प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। बाजार में दोनों पालियों में साफ-सफाई कराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा के निर्देश पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली की अगुवाई में पालिका कर्मियों ने बाजार व वार्डों को सैनिटाइज भी किया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नगरवासियों से अपील किया कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सभी लोग बेवजह सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न लगाएं। आवश्यक कार्य से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। दिन में कम से कम 10 बार साबुन से हाथ धुलें। घर से बाहर होने पर हाथों को नियमित रूप से सैनिटाइज भी करते रहें।