{"_id":"6ac13cbbe3b000d8cc088000","slug":"shubhra-kirti-secured-the-top-spot-in-the-essay-competition-balrampur-news-c-99-1-slko1018-155809-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निबंध में पलक और श्लोक प्रतियोगिता में शुभ्रा कीर्ति रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निबंध में पलक और श्लोक प्रतियोगिता में शुभ्रा कीर्ति रहीं अव्वल
Sat, 03 Oct 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्यार्थी ।-स्रोत
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शनिवार को संस्कृत निबंध एवं संस्कृत श्लोक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘सत्यमेव जयते नानृतम’ रहा। इसमें विद्यार्थियों ने सत्य के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
निबंध प्रतियोगिता में 13 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की पलक पांडेय ने प्रथम, बीएड द्वितीय वर्ष की शगुन ने द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर के सुधांशु पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की शुभ्रा कीर्ति पांडेय ने प्रथम, सुनंदा शुक्ला ने द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर की पलक पांडेय ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल और मनीषा तिवारी ने विषयवस्तु, छंद और लय के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. अवनींद्र दीक्षित, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. वीणा सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान और डॉ. अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।