{"_id":"6988cb47bd8b63cc29029cd7","slug":"shri-shyam-falgunotsav-started-with-nishan-yatra-balrampur-news-c-99-1-slko1019-142282-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निशान यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री श्याम फाल्गुनोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निशान यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री श्याम फाल्गुनोत्सव
विज्ञापन
तुलसीपुर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ।-संवाद
तुलसीपुर। नगर में श्रीश्याम सेवक कुटुंब के 12वें श्री श्याम फाल्गुनोत्सव एवं भजन संध्या का शुभारंभ रविवार को हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन निशान यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्याम के जयकारों की गूंज रही।
शक्तिपीठ गायत्री मंदिर से निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा से पहले शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी ने श्री खाटू श्याम बाबा की पालकी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने 111 निशान लेकर जय श्री श्याम के जयकारों के साथ यात्रा निकाली। निशान यात्रा शक्तिपीठ गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर नई बाजार चौक, हनुमानगढ़ी चौराहा होते हुए हनुमानगढ़ी प्रांगण पहुंची, जहां हवन-पूजन के साथ यात्रा का समापन किया गया।
आयोजन समिति के सदस्य अनिल लाठ और अभय आर्य ने बताया कि फाल्गुन मास में आयोजित यह उत्सव श्याम बाबा के प्रति अटूट आस्था और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक राज रस्तोगी (कानपुर) एवं आदर्श दाधीच (कटिहार) श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।