{"_id":"647a2af4c356f2d8ac01484b","slug":"showroom-cashier-himself-hatched-a-conspiracy-to-repay-the-loan-balrampur-news-c-13-1-269626-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कर्ज चुकाने के लिए शोरूम के कैशियर ने खुद रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कर्ज चुकाने के लिए शोरूम के कैशियर ने खुद रची थी साजिश
Fri, 02 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कर्ज से परेशान होकर मारूति सुजुकी शोरूम के कैशियर विष्णु प्रताप शुक्ल ने चार लाख आठ हजार रुपये लूट लिए जाने की फर्जी कहानी स्वयं तैयार की थी। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस की पूछताछ में कैशियर ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए रुपया भी बरामद करा दिया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की बात कही है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि आनंद मोटर्स एजेंसी बलरामपुर के कैशियर गोंडा कोतवाली नगर क्षेत्र के थाना सकुर्लर रोड महराजगंज निवासी विष्णु प्रताप शुक्ल ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली बलरामपुर में तहरीर दिया था कि वह बैंक ऑफ इंडिया में रुपया जमा करने गया था। बाइक को बैंक के बगल गली के पास खड़ी करने लगा, इसी बीच दो अज्ञात बाइक सवार रुपये से भरा बैग छीनकर झारखंडी रेलवे स्टेशन की तरफ भाग निकले। लूट की जानकारी होते ही पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू कर दी।
क्षेत्राधिकारी नगर दरवेश कुमार, स्वाट व सर्विलांस प्रभारी श्यामलाल यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। कैशियर द्वारा फुटेज में कोई संदिग्ध नहीं दिखने की बात कहने पर पुलिस ने कैशियर का मूवमेंट ट्रैक करना शुरू किया।
विज्ञापन
शोरूम से बैंक के बीच सारे फुटेज देखने पर एक जगह दिखाई दिया कि उसके पास रुपये का बैग नहीं है। इस पर पुलिस ने कैशियर से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। कैशियर ने स्वीकार कर लिया कि लूट की कहानी झूठी है। उसने बताया कि वह काफी कर्जदार था। परेशान होकर कर्ज चुकाने के लिए उसने यह कहानी रची। पुलिस ने उसके बताने पर गेल्हापुर मार्ग से झाड़ी में छिपाए गए तीन लाख 50 हजार रुपये और शोरूम के केबिन से 49410 रुपये बरामद कर लिया है। कैशियर के खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।