फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shops are not set up in Matsya Haat

Balrampur News: मत्स्य हाट में नहीं लगतीं दुकानें

Mon, 17 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 17 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shops are not set up in Matsya Haat
बलरामपुर। मछुआ समाज के लोगों को मछली का कारोबार करने के लिए मत्स्य विभाग ने शहर में मत्स्य हाट का निर्माण कराया था। जिसमें 10 दुकानें बनवाई गई थीं। निर्माण के आठ साल बाद भी हाट का संचालन शुरू नहीं हो सका है। मछुआ समाज के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग ने वर्ष 2014-15 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 17.5 लाख रुपये की लागत से मत्स्य हाट का निर्माण कराया था। 10 दुकानें बनवाकर विभाग ने नगर पालिका प्रशासन को हैंडओवर कर दिया। दो साल पूर्व दुकानें 10 लाभार्थियों को आवंटित कर दी गईं लेकिन हाट का संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

आरोप है कि जिन लोगों को मत्स्य हाट में दुकानें आवंटित की गईं वे मछली का कारोबार ही नहीं करते और जो इसका कारोबार करते हैं, उन्हें दुकान आवंटित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क किनारे लगती हैं दुकानें
मछली विक्रेता राधे, पीयूष, संतोष व करन आदि ने बताया कि हाट में दुकान न मिलने के कारण वे सड़क किनारे जमीन पर बैठकर मछली बेचते हैं। इसके एवज में उन्हें 30 से 40 रुपये प्रतिदिन किराया भी देना पड़ता है।



दोबारा शुरू कराया जाएगा संचालन
मत्स्य हाट की दुकानें लाभार्थियों को आवंटित कर दीं गई हैं। कुछ दिन यहां मछली मंडी का संचालन हुआ। उसके बाद विक्रेताओं ने बिक्री न होने की बात कहकर यहां बैठने से मना कर दिया। विक्रेताओं से बातचीत कर हाट का संचालन दोबारा शुरू कराया जाएगा।
- डॉ. विनोद वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed