फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   shivalay and nearby area will be cleaned in balrampur

छोटी काशी में शिवालयों के आसपास होगी सफाई

Thu, 04 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
shivalay and nearby area will be cleaned in balrampur
बलरामपुर। छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध बलरामपुर नगर के सभी शिवालयों के आसपास साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में 11 मार्च को धूमधाम के साथ रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया जाएगा। नगर पालिका परिषद की बैठक में सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कराने पर चर्चा करके जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

पालिका सभागार में गुरुवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने कहा कि बलरामपुर नगर को छोटी काशी के रूप में मान्यता मिली है। नगर में 365 से अधिक शिवालय हैं। सभी शिवालयों के आसपास महाशिवरात्रि पर्व से पहले साफ सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करा दी जाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रतिनिधि के सुझाव पर ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने सफाई, जलापूर्ति, पथ प्रकाश व अन्य के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी तैयारियों पर चर्चा की गई। सभी मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास पर्व से पहले नालियों की साफ सफाई और सिल्ट हटवाने का कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन प्रात: सभी मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों और सायंकाल जुलूस मार्ग की सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया जाएगा। जुलूस मार्गों का पहले से निरीक्षण कर लिया जाए। पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। बिजली न रहने पर पथ प्रकाश के लिए नगर पालिका के जेनरेटर का प्रयोग किया जाएगा।

सभी इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों को दुरुस्त कराया जाएगा। इन सब कार्यों का जिम्मा सफाई इंस्पेक्टर बहोरन, सफाई प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता, प्रकाश प्रभारी राजेश सक्सेना, जलकल जेई आरकेपुरी आदि को सौंपा गया। बैठक में सभासद ध्रुव, अवर अभियंता सिविल भरत सिंह वर्मा, शैलेंद्र कुमार व बृजेश पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed