फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shikha stood first in Mehndi and Trupti in Rangoli.

Balrampur News: मेहंदी में शिखा व रंगोली में तृप्ति रहीं अव्वल

Thu, 14 Nov 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shikha stood first in Mehndi and Trupti in Rangoli.
-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में बनाई गई रंगोली का निरीक्षण करते ​शिक्षक।
बलरामपुर। विश्व मधुमेह दिवस पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एमएलके महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही निबंध, मेहंदी, भाषण व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विश्व मधुमेह दिवस पर एमएलके महाविद्यालय सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें एसीएमओ व गैर संचारी रोग के नोडल डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षक व विद्यार्थियों को मधुमेह बीमारी के बारे में जानकारी दी। कहा कि असंतुलित खान-पान व बदलते लाइफ स्टाइल के कारण बुजुर्गों के साथ युवा भी शुगर से ग्रसित हो रहे हैं। जनरल फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने शिविर में शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, प्रो. सुनील शुक्ल, मोनिका, नासिर व अमित आदि मौजूद रहे। इसी तरह सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच शिविर लगाया गया।
विज्ञापन


विजयी प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
विश्व मधुमेह दिवस पर एमएलके महाविद्यालय में निबंध, मेहंदी, भाषण व रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। निबंध प्रतियोगिता में काजल यादव प्रथम, विवेक कुमार शुक्ल द्वितीय व साधना सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में शिखा पांडेय को पहला, कोमल शर्मा को दूसरा व हर्षिता श्रीवास्तव को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता श्रीवास्तव को प्रथम, कीर्ति उपाध्याय को द्वितीय व शिखा पांडेय को तृतीय तथा रंगोली प्रतियोगिता में तृप्ति पाठक को प्रथम, मेनका को द्वितीय व रोशन नंदी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजयी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed