फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Seven routes to reach Nepal under three-tier security cover

Balrampur News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में नेपाल जाने के सात मार्ग

Sat, 04 May 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 04 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seven routes to reach Nepal under three-tier security cover
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरहद पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। कड़ी नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर मौजूदा समय में सुरक्षा का तीन स्तरीय घेरा काम कर रहा है। सुरक्षा एजेंसी और संबंधित थाने की पुलिस नाकों और पगडंडियों पर पेट्रोलिंग करके नजर रख रही है, वहीं सीसी कैमरे से बॉर्डर की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 52 किमी. लंबी नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही पचपेड़वा, जरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी और हरैय्या सतघरवा थानों को सतर्क किया गया है। थाने की पुलिस एसएसबी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर निगरानी करेगी। नेपाल सीमा पर सात मार्ग ऐसे हैं, जो खुले हैं। यहां पर विशेष निगरानी के लिए सात अंतरराष्ट्रीय पिकेट लगाई गई है। इसके साथ ही बैरियर भी बनाया गया है, जहां 24 घंटे जांच हो रही है। इसके अलावा जिले के भीतर सीमावर्ती क्षेत्रों में 24 अंतरराष्ट्रीय पिकेट व बैरियर सतर्क किए गए हैं। एसपी केशव कुमार का कहना है कि सीमावर्ती 42 पंचायतों को आपरेशन कवच से जोड़ा गया है। जिसमें गांवों के लोगों को पुलिस अधिकारियाें और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर दिए गए हैं। इसके अलावा गांवों के पंचायत प्रधान, सदस्यों के साथ ही संभ्रांत नागरिकों को सूचीबद्व कर उनसे संवाद कायम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
-सुरक्षा एजेंसी सीमा पार से हर आने और जाने वालों की चेकिंग कर रहे हैं। सुरक्षा से जुड़े लोगों के मुताबिक बॉर्डर पर लगे सीसी कैमरे में रिकॉर्डिंग की जा रही है। नियमित तो मॉनीटरिंग की ही जा रही है, लेकिन घुसपैठ व अन्य मामला सामने आने के बाद उसी फुटेज के सहारे संबंधित व्यक्ति को ट्रेस करके पुलिस बाद में भी कार्रवाई कर सकेगी। इसलिए सीसी कैमरे को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारियों की हरकत से प्रशासन सतर्क
-बीते बृहस्पतिवार की रात बरहवा रेंज के जंगल में जिस तरह शिकारियों की आमद हुई। इससे पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। आठ शिकारियों ने हिरण का शिकार किया और पेट्रोलिंग कर रही टीम पर फायरिंग भी किया। शिकारी अभी पकड़ में नहीं आए हैं, वह जंगल के रास्ते से ही नेपाल भाग गए। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार कहते हैं कि वन विभाग, एसएसबी से समन्वय स्थापित कर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed