फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Services related to police will be available on UP-COP App

यूपी-कॉप एप पर मिलेगी पुलिस से जुड़ीं सेवाएं

Mon, 19 Aug 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Services related to police will be available on UP-COP App
बलरामपुर। अब एप के जरिए पुलिस से जुड़ी सेवाएं घर-घर तक पहुंचाई जाएंगी। एसपी देवरंजन वर्मा ने बीते दिन पुलिस लाइंस सभागार में मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अफसरों की संयुक्त बैठक की। बैठक में सभी पुलिस अफसरों को शासकीय योजनाओं का बेहतर ढंग से संचालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि शासन ने घर बैठे ई-एफआईआर कराने की सौगात दी है। 27 प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन जानने का मौका मिलेगा। सभी पुलिस अफसरों को यूपी-कॉप एप के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जुलाई माह में यू नो योर पुलिस प्रोग्राम के तहत जिले के 351 स्कूलों में बालिका सुरक्षा अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। बालिका सुरक्षा अभियान की हकीकत देवीपाटन मंडल के डीआईजी ने हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में स्वयं परखी है। पीड़िता ने डीआईजी से बताया कि आरोपियों को उसने 1090 पर शिकायत करने की बात कही तो आरोपी डर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने पीड़िता से पूंछा की आपको 1090 के बारे में कैसे पता तो उसने बताया कि स्कूल में पुलिस कार्यक्रम के दौरान बताया गया था। जिले के बाकी बचे स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम कराकर बेटियों को जागरुक किया जाएगा। यूपी-कॉप एप लॉन्च कर दिया गया है। अब घर बैठे लोगों को ई-एफआईआर कराने की सुविधा मिल गई है।

समीक्षा बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र व उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ सहित जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम, सीओ, तहसीलदार व नायब तहसीलदार तथा सभी 14 थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed