फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Service lane ready; construction of the first ROB pillar to begin tomorrow

Balrampur News: सर्विस लेन तैयार, कल से शुरू होगा आरओबी के पहले पिलर का निर्माण

Mon, 10 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Service lane ready; construction of the first ROB pillar to begin tomorrow
फोटो-18-बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल मोड़ के पास सर्विसलेन पूरा होने के बाद किया गया रूट डायर
बलरामपुर। बहराइच-तुलसीपुर मार्ग स्थित झारखंडी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे उपरिगामी सेतु (आरओबी) निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और जिला महिला अस्पताल मोड़ के पास सर्विस लेन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। सोमवार को सर्विस लेन से यातायात संचालन का ट्रायल किया गया। व्यवस्था सफल रहने के बाद 12 अगस्त से आरओबी के पहले पिलर की नींव डालने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


आरओबी निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से दोनों तरफ सर्विस लेन बनाई जा रही है। पीएनबी और जिला महिला अस्पताल मोड़ के पास सर्विस लेन तैयार होने के बाद वाहनों को नए मार्ग से गुजारने की व्यवस्था का परीक्षण किया गया। इस दौरान यातायात परिवर्तन से जुड़ी संभावित समस्याओं को परखा गया।
विज्ञापन


अब सर्विस लेन के तैयार होने के बाद आरओबी निर्माण का मुख्य कार्य शुरू होगा। पहले चरण में 12 अगस्त से पहले पिलर का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके बाद तय क्रम के अनुसार अन्य पिलर बनाए जाएंगे। निर्माण स्थल के आसपास सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


292.21 करोड़ की लागत से बनेगा आरओबी

झारखंडी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाला आरओबी 1.21 किलोमीटर लंबा और दो लेन का होगा। परियोजना की कुल लागत 292.21 करोड़ रुपये है। इसमें कुल 35 पिलर बनाए जाने हैं। प्रथम चरण के लिए कार्यदायी संस्था को 90 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है। सेतु निर्माण निगम ने करीब दो वर्ष में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सेतु निर्माण निगम अयोध्या के इंजीनियर आलोक शुक्ला ने बताया कि आरओबी निर्माण के दौरान रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए सर्विस लेन के माध्यम से वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को किए गए ट्रायल में यातायात परिवर्तन की व्यवस्था का परीक्षण किया गया।


सेतु निर्माण निगम अयोध्या के उप परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि सर्विस लेन का निर्माण पूरा हो चुका है। यातायात परिवर्तन का ट्रायल सफल रहा है। 12 अगस्त से आरओबी के पहले पिलर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

फोटो-18-बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल मोड़ के पास सर्विसलेन पूरा होने के बाद किया गया रूट डायर

फोटो-18-बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल मोड़ के पास सर्विसलेन पूरा होने के बाद किया गया रूट डायर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed