फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Service book of four thousand teachers is scattered on the floor

खतरे में चार हजार शिक्षकों के सेवा अभिलेख का अस्तित्व

Mon, 11 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Service book of four thousand teachers is scattered on the floor
बलरामपुर। जिले के शिक्षा विभाग में भारी लापरवाही के चलते करीब चार हजार शिक्षकों के सेवा अभिलेखों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। शिक्षकों का सर्विस बुक, बिल बाउचर व पेंशन पत्रावली खुले में ही फर्श व सीढ़ियों पर रखी गई हैं। खुले में रखे जाने के कारण सीलन से शिक्षकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 6000 शिक्षक तैनात हैं। इन शिक्षकों का सेवा संबंधी अभिलेख रखने के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। स्थान की कमी के कारण करीब चार हजार शिक्षकों का सेवा संबंधी अभिलेख खुले में ही सीढ़ियों एवं फर्श पर रख दिया गया है।
विज्ञापन

यहीं पर कूड़ेदान भी रखा हुआ है। इन अभिलेखों में सर्विस बुक, बिल बाउचर, पेंशन पत्रावली एवं शिक्षकों को दिए गए फंड का भुगतान बिल शामिल है। सीढ़ी पर कूड़ेदान के साथ फर्श पर रखे इन अभिलेखों का रख रखाव यदि ऐसे ही रहा तो फिर उन्हें सुरक्षित रख पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में रखे अभिलेख सीड़न व दीमक के चलते खराब हो सकते हैं। विभाग की लापरवाही के चलते शिक्षकों के महत्वपूर्ण अभिलेखों का अस्तित्व खतरे में है। शिक्षकों के भविष्य के साथ बेसिक शिक्षा विभाग खिलवाड़ कर रहा है।
इन अभिलेखों को रखने के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी ने एक कमरे की मांग विभागीय उच्चाधिकारियों से की थी लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। शिक्षकों के अभिलेख को सुरक्षित रखने के प्रति बेसिक शिक्षा विभाग कतई गंभीर नहीं है।

वित्त एवं लेखाधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मात्र दो कमरों में ही उनका दफ्तर चल रहा है। कमरों की कमी के चलते अभिलेखों को रखने का पर्याप्त जगह नहीं है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से एक कमरे की मांग की गई है। कमरा मिलने के बाद फर्श व सीढ़ियों पर रखे सेवा अभिलेखों को सुरक्षित रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed