{"_id":"5d938b0a8ebc3e93bf3bc6ad","slug":"senior-citizen-balrampur-news-lko484640551","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गो के मार्गदर्शन से ही जीवन में उन्नति संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गो के मार्गदर्शन से ही जीवन में उन्नति संभव
विज्ञापन
बलरामपुर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस जिले भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गोष्ठियों में बुजुर्गों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनका सम्मान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान तमाम वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सीएमओ कार्यालय सभागार में एक गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए डॉ. एके पांडेय ने जीवन में बुजुर्गों के महत्व पर चर्चा करते हुए उनका सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
मधुमेह, ब्लड प्रेशर, गठिया, मोटापा व तनाव जैसी बीमारियों से बचने के लिए बुजुर्गों का नियमित चेकअप करवाना चाहिए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों की भावनाओं का आदर करना चाहिए। उनका सम्मान करने और उनसे मिले आशीर्वाद से ही हम उन्नति कर सकते हैं।
विज्ञापन
गोष्ठी में स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसी तरह पूरब टोला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह ने अखंड ज्योति जलाकर किया। चित्रगुप्त सभा के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ नागरिक शंभूनाथ गुप्ता, मंगल प्रसाद लोहिया तथा राजेंद्र कुमार को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सूर्य बहादुर सिंह, राधिका प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. जीपी श्रीवास्तव व स्वामीनाथ त्रिपाठी सहित तमाम वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।