{"_id":"644c0a099afcd8c1b30d2a26","slug":"send-postcards-to-cm-regarding-university-construction-balrampur-news-c-13-1-206232-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विवि निर्माण को लेकर सीएम को भेजे पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विवि निर्माण को लेकर सीएम को भेजे पोस्टकार्ड
Fri, 28 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हमें चाहिए विश्वविद्यालय अभियान के तहत शुक्रवार को तुलसी पार्क में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बलरामपुर में विश्वविद्यालय का निर्माण कराने की मांग की गई।
तुलसी पार्क में समाजसेवी शशि गुलाटी की अगुवाई में अभियान चलाया गया। कहा कि गरीब परिवार की मेधावी छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना कॅरियर संवारना चाहती हैं। ऐसे में बेटियों को शिक्षा के लिए कोई परेशानी न हो, इसके लिए बलरामपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना आवश्यक है। अभियान में प्रतिभा मिश्रा, राजीव गुलाटी व दिव्या गुलाटी आदि शामिल रहीं।
समाजसेवी सर्वेश सिंह ने बताया कि बलरामपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर अब तक 30 हजार से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर भेजे हैं। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।