फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Selection of players for football competition on June 14

Balrampur News: फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 14 जून को

Tue, 11 Jun 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Selection of players for football competition on June 14
बलरामपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाना है। इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 जून को जिला स्तर पर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल लिया जाएगा। टीम में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच में होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला क्रीडा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन होना है। टीम चयन के लिए पहले जिला स्तर पर ट्रायल लेने के बाद मंडल स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। 14 जून को सुबह 11 बजे से ट्रायल लिया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का इसके बाद 15 जून को मंडल स्तर पर ट्रायल लिया जाएगा। मंडलीय टीम के चयन के बाद 19 से 26 जून तक मऊ में बालक वर्ग के फुटबाल प्रतियोगिता कराई जाएगी। वहीं बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता इसी तिथि में बाराबंकी में होनी है। जिला क्रीडा अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए सभी विद्यालयाें के प्रधानाचार्य को पत्र लिखा गया है। खिलाड़ी को आयु संबंधित प्रमाण पत्र व पासपोर्ट फोटो लाना अनिवार्य है। खिलाड़ी ट्रायल के संबंध में जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed