{"_id":"61042d558ebc3e8f5331676f","slug":"seeing-the-cbse-12th-result-the-faces-of-the-meritorious-blossomed-balrampur-news-lko589191061","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट देख खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट देख खिले मेधावियों के चेहरे
विज्ञापन
बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल में मेधावियों के साथ खुशी जताते प्रबंधक व शिक्षक।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। सीबीएसई बोर्ड 2021 की 12वीं परीक्षा कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सका।
बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन का फार्मूला तय करके रिजल्ट तैयार किया गया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने के बाद मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल गए। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की सभी लोगों ने कामना की है। शानदार सफलता अर्जित करने वाले मेधावियों को शिक्षकों व उनके अभिभावकों ने बधाई दी है।
केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज आस्थाना ने बताया कि उनके स्कूल के 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। 12वीं में 44 छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी थी जिसमें सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर के प्रधानाचार्य डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि 12वीं के सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा में उनके स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञान वर्ग में 40 और कला वर्ग में 39 छात्र छात्राओं का 12वीं में पंजीकरण था जिसकी तुलना में सभी छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए है। शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बताया कि उनके स्कूल में कक्षा 12 में पंजीकृत सभी छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए है।
पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कालेज के प्रबंधक / प्रधानाचार्य डॉ. एमपी तिवारी ने बताया कि सीबीएसई 12वीं में विद्यालय के कुल 78 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे जिनमें सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए है। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि सीबीएसई 12वीं में उनके विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं पास हुए है।
एमजे एक्टिविटी के प्रबंधक समीर रिजवी ने बताया कि 12वीं में 45 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए है। सीबीएसई में सफलता पाकर मेधावियों ने ऊंची उड़ान भरी है। इंजीनियर बनकर देश के निर्माण में योगदान देने, डॉक्टर व आईएएस बनकर देश की सेवा करने का सपना संजाए है।
कोरोना महामारी के चलते इस बार परीक्षा नहीं हो सकी बल्कि सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की तरफ से निर्धारित फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है। छात्र छात्राओं के उत्तीर्ण होने पर उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शिक्षकों व अभिभावकों ने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना की है।