फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Security of Devipatan temple will be imprisoned in CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरों में कैद होगी देवीपाटन मंदिर की सुरक्षा

Mon, 13 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Security of Devipatan temple will be imprisoned in CCTV cameras
बलरामपुर। सीसीटीवी कैमरों में देवीपाटन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कैद की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए शारदीय नवरात्र में देवीपाटन से 105 बसें चलाई जाएंगी। मेला परिसर की साफ-सफाई का 250 कर्मचारियों के कंधों पर जिम्मा रहेगा। सात अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होगा। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में लगने वाले राजकीय मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन की तरफ से चाक चौबंद इंतजाम कराए जा रहे है जिसे लेकर सोमवार को मंदिर सभागार में बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने सात अक्तूबर से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं मुहैया कराने का निर्देश जिला प्रशासन के आला अफसरों को दिया।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने एसडीएम तुलसीपुर रोहित कुमार मौर्य को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर के मेला का नोडल अधिकारी नामित कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर में अस्थाई पुलिस थाना बनाया जाएगा। पर्याप्त पुलिस बल तैनात की जाएगी। होमगार्ड, पीआरडी जवान व रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मेला परिसर में बड़ी संख्या में महिला आरक्षियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस विभाग की तरफ से सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। डॉग स्क्वायड तैनात किए जाएंगे। मेले में चेन स्नेचिंग व पाकेटमार जैसे अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी।
खुफिया पुलिस मेले में तैनात रहेगी। मेले के दौरान पार्किंग व्यवस्था का चाक-चौबंद रहेगा। मेले में अग्निशमन दस्ता भी तैनात रहेगा। सूर्यकुंड में जल पुलिस तैनात की जाएगी। नौकायन करने वालों को लाइफ जैकेट दिया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि मेले के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था के लिए 250 कर्मचारी लगाए जाएंगे।
डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व ईओ तुलसीपुर को साफ सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। जल निकासी, स्वच्छ शौचालय व कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था ईओ तुलसीपुर देखेंगे। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार मेले के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे।
पथ प्रकाश की व्यवस्था ईओ करेंगे। एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह व ईओ मिलकर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की 40 और प्राइवेट की 65 बसों को लगाया जाएगा। एआरएम रोडवेज व एआरटीओ बसों का इंतजाम कराएंगे। तुलसीपुर चौराहे पर स्थाई बस अड्डा बनाया जाएगा और बसों के आने-जाने की समय सारिणी और रेट लिस्ट लगाई जाएगी।
श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन की तरफ से मेला स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया जाएगा। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मेला परिसर के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं को मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। अस्थाई चिकित्सालय में 24 घंटे शिफ्टवार मेडिकल व पैरा मेडिकल की ड्यूटी लगाई जाएगी। एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जागरुक किया जाएगा। देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर के सभी सड़क मार्गो को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।

कंट्रोल रूम पर तैनात अफसर व कर्मी श्रद्धालुओं की समस्याओं का निराकरण कराएंगे। बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, प्रशिक्षु आईएएस अजय कुमार जैन, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, प्रतिनिधि चेयरमैन नगर पंचायत पप्पू फिरोज व ब्लॉक प्रमुख तुलसीपुर प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed