{"_id":"624c8a0993ff7d0b9d0c919e","slug":"security-devipatan-mandir-balrampur-news-lko6247580174","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीपाटन मेले में अराजक तत्वों पर रखें कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीपाटन मेले में अराजक तत्वों पर रखें कड़ी नजर
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर का निरीक्षण करते एसपी हेमंत कुटियाल व अन्य।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। चैत्र नवरात्र में गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले की घटना को लेकर अब जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए जिले में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। एसपी व एएसपी ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के मेले का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। देवीपाटन मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
एसपी हेमंत कुटियाल व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने सोमवार देर शाम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर के अंदर व बाहर लगे मेले की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराई जा रही है। पुलिस व पीएसी के जवानों को भी मंदिर के अंदर व बाहर तैनात किया गया है। मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। चैत्र नवरात्र के दौरान देवीपाटन मंदिर में दर्शन के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु आते हैं। इसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेले में भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व वस्तुओं की गहन चेकिंग की गई है।
पुलिस बलों के साथ एसपी व एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह व प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर अवधेश राज आदि मौजूद रहे। मंदिर परिसर व मेले के बाद एसपी व एएसपी ने नगर का भ्रमण किया। सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण हटवाया गया ताकि मेले में आने वाले लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।