फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Secretary suspended for negligence in schemes

Balrampur News: योजनाओं में लापरवाही बरतने पर सचिव निलंबित

Sat, 04 Oct 2025 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for negligence in schemes
बलरामपुर। विकास खंड पचपेड़वा का शुक्रवार शाम डीएम पवन अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति देखी। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही मिलने पर सचिव को निलंबित कर दिया। एडीओ पंचायत पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले बीडीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभिन्न पटलों के अभिलेखों की जांच की और कार्यालय में साफ-सफाई व रिकॉर्ड के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत अमरहवा और गनवरिया बगुलाहा का दौरा कर जनकल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया। डीएम ने योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर कार्यों की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अमरहवा में योजनाओं में लापरवाही मिली।
विज्ञापन

गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छता योजना के कई पात्रों को लाभ नहीं मिला था। ऐसे में जिलाधिकारी ने सचिव देवेंद्र चौधरी को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संजू कैराती के विरुद्ध भी कार्रवाई के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय व खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed