फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Second report of six corona patients in Balrampur negative

बलरामपुर में कोरोना के छह मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव

Tue, 26 May 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Second report of six corona patients in Balrampur negative
बलरामपुर। जिले में छह कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। पांच मरीज पहले ही स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह कुल 11 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में इस समय कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 25 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कुल 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से पांच लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। मंगलवार को छह और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इन्हें भी घर भेजा जा रहा है। स्वस्थ हुए सभी मरीजों को घर पर क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों बलरामपुर देहात क्षेत्र के ग्राम झौहना में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर गांव के 400 मीटर परिधि को हॉट स्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। इस ग्राम पंचायत के स्कूलपुरवा, उपाध्यायपुरवा तथा झौहना जाने वाले चकरोड को सील कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। एडीएम अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि हॉट स्पॉट एरिया में किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश व निकास प्रतिबंधित किया गया है। इस एरिया में केवल चिकित्सकीय टीम, सफाईकर्मियों की टीम तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ही वाहनों का आवागमन मान्य होगा। निर्धारित एरिया में सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय, विद्यालय, कोचिंग सेंटर एवं दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 123 सैंपल संग्रहित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अब तक कुल 1737 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं जिनमें से 1649 की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। 1613 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव तथा 36 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 11 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में कोरोना के एक्टिव केस 25 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed