{"_id":"68dab9b1509063257d0f8a8f","slug":"sdm-will-verify-the-investigation-report-of-duplicate-voters-balrampur-news-c-99-1-slko1019-134308-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच रिपोर्ट का एसडीएम करेंगे सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच रिपोर्ट का एसडीएम करेंगे सत्यापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। 1.29 डुप्लीकेट मतदाताओं का सर्वे हुआ, जिसमें करीब 28 हजार मतदाताओं के स्थिति पर सवाल उठे हैं। फिलहाल बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की रिपोर्ट अभी मतदाताओं के नाम नहीं हटेंगे। इसके लिए एसडीएम अपने स्तर पर जांच कराएंगे, उनके आदेश पर ही नाम हटाए जाएंगे।
बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 19 अगस्त से घर-घर सर्वे कर रहे हैं। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का मिलान करना और डुप्लीकेट मतदाताओं को चिह्नित करना था। सर्वे के दौरान बीएलओ ने अधिकतर मतदाताओं की रिपोर्ट में घर पर न मिलने की जानकारी दी है। इसके साथ ही कई मामले में मतदाता के बाहर रहने की भी सूचना दी है और मतदाता सूची से नाम हटाने की संस्तुति की। अब मजिस्ट्रेट अपने स्तर से पड़ताल कर ही अंतिम निर्णय लेंगे।
पंचायतवार मतदाता सूची की स्थिति पर आपत्तियां भी ली जाएंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य या अध्यक्ष समेत किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। वहीं, सर्वे के दौरान डुप्लीकेट मतदाताओं को विशेष रूप से चिह्नित किया जा रहा है। जिले की 793 ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य सोमवार को पूरा हो गया है। अब बीएलओ अपनी रिपोर्ट तहसील में जमा कर रहे हैं।