फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Scorching heat increased the number of patients in emergency and OPD

Balrampur News: चिलचिलाती गर्मी से इमरजेंसी और ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

Mon, 19 Jun 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 19 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Scorching heat increased the number of patients in emergency and OPD
बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में जुटी मरीजों की भीड़।
बलरामपुर। भीषण गर्मी के कारण जिला मेमोरियल अस्पताल व संयुक्त जिला चिकित्सालय में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में मरीजों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। चार दिन पहले जहां छह सौ मरीजों की ओपीडी होती थी, वहीं अब यह संख्या एक हजार को भी पार कर गई है। इमरजेंसी में रोजाना 50 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीज डायरिया और बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


जिला मेमोरियल अस्पताल में सोमवार को इमरजेंसी में बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित 22 मरीज पहुंचे। वहीं संयुक्त जिला अस्पताल में भी ऐसे मरीजों की भीड़ अधिक रही। जिला मेमोरियल अस्पताल में बेटे का इलाज कराने आए पहलवारा निवासी पिंटू ने बताया कि दो दिन से बेटे के पेट में दर्द है। बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया है। वहीं सलीमुनिशा ने बताया कि उल्टी-दस्त की दवा लेने आई हूं। रिमझिम ने बताया कि तीन दिन से बुखार है। निजी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रही थी लेकिन कोई असर न होने पर आज अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आई हूं। इसी तरह रामजी, सुशील कुमार, मोहन, अब्दुल नियाज व सलीम आदि भी डॉक्टर को दिखाने के लिए ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि बढ़ते तापमान ने लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाला है। ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें अधिकांश मरीज डायरिया और बुखार से पीड़ित होते हैं। बीमारी से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। पेय पदार्थों का उपयोग अधिक करें। बासी भोजन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से बढ़ी मरीजों की संख्या
तापमान बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस समय संयुक्त जिला चिकित्सालय व जिला मेमोरियल अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को दवा सहित बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश चिकित्सकों को दिया गया है।
- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed