फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Schools open after a month, students are happy

एक माह बाद खुले विद्यालय, छात्रों में खुशी

Tue, 08 Feb 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Schools open after a month, students are happy
बलरामपुर। कोरोना महामारी के चलते करीब एक माह से बंद विद्यालयों के खुलने से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। ऑफलाइन क्लास से पढ़ाई कराकर कोर्स पूरा कराने की चुनौती है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पढ़ाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने सोमवार को बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर करीब एक माह पहले छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन क्लास शुरू की गई थी। कोरोना की रफ्तार में कमी आने के बाद कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यालयों को खोलने का सुझाव दिया गया है। जिले में 154 माध्यमिक, 16 सीबीएसई व तीन आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने बताया कि बच्चों, शिक्षकों व अन्य स्टॉफ की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। कक्षा 9 से 12 तक के सभी बच्चों की पढ़ाई शुरू करा दी गई है। शिक्षकों को ऑफलाइन क्लास से कोर्स पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विद्यार्थियों की ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन क्लास भी चलेगी। ऑफलाइन क्लास के दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज की प्रधानाचार्य के. बटरफील्ड ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को कोरोना प्रोटोकॉल की गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑफलाइन क्लास में पढ़ाया गया है।

शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा ने भी कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शुरू कराई। प्रधानाचार्य केपी यादव, कैप्टन जीपी तिवारी, केके सरोज व अशोक कुमार पांडेय आदि ने बताया कि विद्यालयों के खुलने से बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई। समय से कोर्स पूरा कराने के लिए सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed