फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   school,sports,hockey

हॉकी में जीसस एंड मैरी स्कूल बना चैपियन

Sun, 07 Aug 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
school,sports,hockey
फोटो-7-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों के साथ मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज की टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करके प्रतियोगिता की चैंपियन बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को मुख्य अतिथि व डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के लीग मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम ट्रेनीज ब्वॉयज, डिवाइन पब्लिक स्कूल, जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज, बलरामपुर मॉडर्न स्कूल, खेलो इंडिया सेंटर एवं नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी बलरामपुर के बीच खेले गए। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज और नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 गोल के अंतर से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी कमाल अहमद, नेशनल स्पोर्ट्स सोसाइटी के सचिव मो. तौहीद, इस्माइल गांधी, लईक, रश्मि सिंह, अभय सिंह, इकराम राईनी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed