फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   school,elecation

सभी विद्यालयों में होंगे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
school,elecation
बलरामपुर। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता जागरुकता के कार्यक्रम कराए जाएंगे। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों के बीच रंगोली, निबंध व स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 25 जनवरी को विद्यार्थियों के कार्यक्रमों को गठित समिति के व्हाट्सएप नंबरों पर भेजने की अपील की गई है। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मतदाता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस/स्वीप नोडल अधिकारी गोविन्द राम ने शनिवार को बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर जिले में प्रतियोगी कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जिले के सभी राजकीय, वित्त पोषित व वित्तविहीन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं के बीच 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रंगोली, मेंहदी, निबंध, वाद-विवाद, पोस्टर, स्लोगन, गीत व लघु फिल्म पर आधारित जागरुकता कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरोना प्रोटाकॉल का पालन कर सभी विद्यालयों में 25 जनवरी को प्रात: आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से सभी प्रतियोगिताएं कराकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण गठित समितियों के व्हाट्सएप नंबर पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एमडीके बालिका इंटर कालेज साधना पांडेय व गर्ल्स इंटर कॉलेज रेखी देवी को रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का विवरण व्हाट्सएप नंबर 9415353023, एमपीपी इंटर कालेज के प्रवक्ता सुरेश कुमार यादव व गीता गौतम को निबंध लेखन, वाद-विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता का विवरण व्हाट्सएप नंबर 9415701895, प्रधानाचार्य सीएमएस केपी यादव व राजकीय हाईस्कूल विशुनपुर विश्राम हफीजुर्रहमान को स्लोगन व लघु फिल्म प्रतियोगिता का विवरण व्हाट्सएप नंबर 9839521718 और प्रधानाचार्य भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला केके सरोज व प्रधानाचार्य स्कालर्स एकेडमी इंटर कालेज उतरौला संदीप गुप्त को मतदाता जागरुकता गीत प्रतियोगिता का विवरण व्हाट्सएप नंबर 9453575156 पर उपलब्ध कराना होगा। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मतदाता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed