फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   school

बंद विद्यालयों को खोलने पर बनाई गई रणनीति

Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
school
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश स्वावित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य महासंघ बैठक रविवार को सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सभागार में हुई। बैठक में लंबे समय से विद्यालयों के बंद होने के कारण प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारियों के परेशानी को देखते हुए स्कूल खोलने पर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ की प्रदेश सचिव रीता चौधरी ने कहा कि स्कूल बंद होने से प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारी की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। स्कूल यदि नहीं खुले तो सभी भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

संरक्षक डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने कहाकि आर्थिक तंगी एवं बच्चों की शिक्षा को देखते हुए जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल स्कूल खोलने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएगा। जिला संयोजक अविनाश पांडेय एवं वीर गौरव सिंह ने कहाकि अब स्कूल संचालकों के दिन काफी खराब होते जा रहे हैं ऐसे में सरकार का इस तरफ ध्यान न देना निश्चय ही शिक्षा को प्रभावित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. एमपी तिवारी ने कहा कि अब समस्याएं विकराल होती जा रही हैं। समाधान नहीं हुआ तो तमाम स्कूल बंद हो जाएंगे। बैठक में समीर रिजवी, डॉ. रमाकांत वर्मा, असलम खान, अंसार अहमद, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. पम्मी पांडे, रमेश चंद्र त्रिपाठी, हेमंत मणि तिवारी, अक्षत पांडेय, आशीष सिंह, सैफ अली खान व सुरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed