फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   school,Action,web page

नौ विद्यालयों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Sat, 09 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
school,Action,web page
बलरामपुर। नौ माध्यमिक विद्यालयों पर मान्यता रद्द होने की तलवार लटक रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के मिशन 100 दिन की प्राथमिकताओं के अनदेखी पर कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर वेब पेज न बनाने वाले विद्यालयों के खिलाफ डीआईओएस ने मान्यता रद्द करने के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी है। सौ दिन पूरे होने पर अभियान की समीक्षा में सीएम की प्राथमिकता के कार्यों को गंभीरता से न लेने के आरोप में ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई की गई है। मान्यता रद्द होने के बाद ऐसे विद्यालयों छात्रों को नजदीकी विद्यालयों में संबद्ध करने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर के 22 राजकीय, 19 वित्तपोषित और 112 वित्तविहीन विद्यालयों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर वेब पेज और हर छात्र की ई-मेल आईडी तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। परीक्षा परिणाम आने से पहले इस काम को पूरा करने का निर्देश दिया गया था। सीएम की प्राथमिकता होने के बाद भी जिले के नौ माध्यमिक विद्यालयों की तरफ से दोनों में एक भी निर्देश का पालन नहीं किया गया। इस बात का खुलासा सौ दिन पूरे होने के बाद विभाग की समीक्षा में हुआ।
विज्ञापन

डीआईओएस ने उठाया कड़ा कदम
विद्यालयों की ओर से की गई लापरवाही पर डीआईओएस ने कड़ा कदम उठाया है। मामला सीएम की प्राथमिकता से जुड़ा होने के चलते विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई तय कर दी गई है। डीआईओएस नौ विद्यालयों की मान्यता रद्द करने सिफारिश कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। शासन स्तर से मान्यता रद्द करने के बाद इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नजदीकी विद्यालयों में संबद्घ करने की तैयारी भी की जा रही है। सौ दिन में कार्य पूरा करने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन निर्देश का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों पर होगी कार्रवाई
शुक्रवार तक वेबसाइट न बनाने वाले नौ विद्यालयों के खिलाफ मान्यता रद्द करने के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। शासन को भेजी गई मान्यता रद्द करने की सूची में महाराणा प्रताप उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रेहरा बाजार, स्व. रामलाल सिंह बालिका इंटर कालेज रेहरा बाजार, श्री अवधराज सिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रेहरा बाजार, मौलाना अबुल कलाम आजाद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय घासी पोखरा रेहरा बाजार, पंडित बाबूराम शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लखौरी, इमानुएल चर्च इंटर कालेज उतरौला, राम चंदर स्मारक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलुआ, मलिक अकबर पब्लिक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुशमौरा गजपुर ग्रंट व बाल विकास ज्ञान विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पुरैना बुलंद शामिल हैं।

शासन को भेजी रिपोर्ट
शासन की प्राथमिकता के कार्यों में जिन नौ माध्यमिक विद्यालयों ने लापरवाही बरती है, उनकी मान्यता रद्द करने की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। शासन के दिशा-निर्देश पर इन विद्यालयों के खिलाफ मान्यता रद्द करने के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गोविंद राम, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed