फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Scholarship of five thousand will be stuck without certification

Balrampur News: प्रमाणीकरण बिना अटकेगी पांच हजार की छात्रवृत्ति

Wed, 06 Sep 2023 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Scholarship of five thousand will be stuck without certification
गोंडा। बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण कराने में
विज्ञापन

विद्यालय संचालकों की तरफ से बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा पांच हजार छात्रों को भुगतना पड़ सकता है। प्रमाणीकरण न होने से जिले के 160 कॉलेजों के पांच हजार छात्र अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने से वंचित हो सकते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए प्रशासन ने बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि को 8 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

इस मामले को लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधकों व विभागीय अधिकारियों की एक बैठक भी हुई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजना-2022-23 के तहत जिले के 160 कॉलेजों से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को 9435 आवेदन मिले थे। मगर बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण न होने के कारण आवेदकों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई। प्रमाणीकरण कार्य की तिथि को तीसरी बार आठ सितंबर तक बढ़ाया गया है। इसके बाद सत्यापन कर डिफाल्टर कॉलेजों की सूची तैयार की जाएगी। अभी तक 5702 छात्रों के अलावा 160 कॉलेजों के प्रबंधकों ने छात्रवृति लाभ लेने के लिए बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed