फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Save school by spending your salary

साढ़े तीन लाख रुपये वेतन से खर्च कर संवारा स्कूल

Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Save school by spending your salary
बलरामपुर। कांवेंट की तर्ज पर शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाकर 566 नौनिहालों के भविष्य संवारे जा रहे हैं। शानदार पढ़ाई के साथ नौनिहालों को घर से स्कूल लाने व पहुंचने के लिए दो वैन भी चलाई जा रही है।
विज्ञापन

विद्यालय के संसाधनों को बढ़ाने पर प्रधानाध्यापक के साथ शिक्षकों व क्षेत्र के लोगों ने भी हाथ बढ़ाया है। साढ़े तीन लाख रुपये वेतन व अन्य लोगों के सहयोग से खर्च करके विद्यालय के संसाधनों को बढ़ाया गया है। विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी के साथ प्रत्येक कक्षाओं को इंवर्टर व सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख के प्रधानाध्यापक आत्माराम पाठक ने बताया कि उन्होंने अब तक दो लाख 80 हजार रुपये स्वयं वेतन से दान करके संसाधनों पर खर्च किया है। शिक्षकों ने अपने वेतन व क्षेत्र के लोगों ने मिलकर विद्यालय को 64 हजार रुपये की मदद दान के रुप में संसाधनों को बढ़ाने पर खर्च करने के लिए दिया है। शिक्षण कठिन नहीं बल्कि जिम्मेदारी भर कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापिका रूतिमा शर्मा, कविता वर्मा, शुभम शर्मा, वंदना व शिक्षामित्र शरद कुमार प्रजापति का भी विद्यालय के संसाधनों को बढ़ाने और शैक्षिक गतिविधियों में सुधार पर सराहनीय योगदान रहा है। शिक्षा सत्र 2019-20 में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए तैयार किया गया।
प्रधानाध्यापक ने शिक्षकों के क्षेत्र के लोगों के साथ विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था व भौतिक संसाधनों में सुधार के लिए कई बैठकें की गई। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों व ग्राम प्रधान आदि ने विद्यालयों को सुधारने में भरपूर सहयोग किया। सभी विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर के इंतजाम किए गए। स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है।
प्रत्येक कक्षा में इंवर्टर का इंतजाम किया गया। सीसीटीवी कैमरों से पढ़ाई की निगरानी की जा रही है। बच्चों को पढ़ने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था है। विद्यालय की वेबसाइट भी है। स्कूल मैनेजमेंट डेटाबेस सिस्टम है। दो लैपटॉप हैं। विद्यालय पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत है।
वर्ष 2021 में कक्षा एक से पांच तक के 566 विद्यार्थी हैं जिन्हें अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। 315 लड़के व 251 लड़कियां हैं। कक्षा एक में 105, कक्षा दो में 187, कक्षा तीन में 110, कक्षा चार में 90 व कक्षा पांच में 74 बच्चे हैं।

बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचाने के लिए दो वैन भी चलाई जा रही है। डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद, मोहित देव त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्र आदि ने प्राथमिक विद्यालय मद्दोभीख के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के तरफ से किए गए प्रयास की खूब सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed