फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Saree and jewelery shops decorated, beauty parlor also ready

Balrampur News: साड़ी व जेवरात की दुकानें सजीं, ब्यूटी पार्लर भी तैयार

Tue, 31 Oct 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 31 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Saree and jewelery shops decorated, beauty parlor also ready
बलरामपुर के सब्जी मंडी के पास कपड़े की दुकान पर साड़ियां खरीदती महिलाएं।
बलरामपुर। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए एक नवंबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व की तैयारियां अब परवान चढ़ने लगी हैं। जेवरात, साड़ी व सौंदर्य प्रसाधनों की खरीद के लिए बढ़ी खरीदारों की चहल-पहल से बाजार गुलजार हैं। बाजारों में जगह-जगह सजी करवा की दुकानों के साथ ही लाल हरी चूड़ियों के साथ सुहाग व पूजा की सामग्री की खरीद को लेकर महिलाओं की खास भीड़ है।
विज्ञापन

इसके साथ ही करवा चौथ पर विशेषतौर से महिलाएं सजने संवरने के साथ हाथों में पूरे उत्साह के साथ मेंहदी भी सजाती है। इसके चलते ही बाजारों में जगह जगह मेंहदी सजाने के लिए बने स्टॉल भी महिलाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। साड़ी, ज्वैलरी व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में महिला खरीदारों की सर्वाधिक भीड़ नजर आ रही है। पर्व की तैयारियों को लेकर सोमवार को बाजारों में खास तौर पर खरीदारों की भीड़ रही। इस दौरान महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ ही मनपसंद करवा और अन्य सामग्री खरीदी।
विज्ञापन

ऑर्गेंजा व प्रिंटेड नेट साड़ियां बनी पसंद
महिलाओं में ऑर्गेंजा व प्रिंटेड नेट साड़ियां खरीदने का क्रेज ज्यादा देखा जा रहा है। जबकि बीते साल बनारसी और फैंसी साड़ियों की ज्यादा खरीद हुई थी। कपड़ा व्यापारी प्रभूदीन ने बताया कि इस बार बाजार अच्छा है। बाजार में 500 से लेकर दो हजार रुपये तक की साड़ियां हैं। डिजाइनिंग साड़ियां महिलाओं को खासी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से लेकर 250 तक के डिजाइनर करवें
सौंदर्य प्रसाधन और करवा विक्रेता शकील व संतोष ने बताया कि 30 से लेकर 250 रुपये तक के लेटेस्ट करवा मंगाए गए हैं। पर्व को लेकर बाजार में पूरी तरह से तैयार है। महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं। करवा चौथ में महज दो दिन का समय शेष बचा हैं। ऐसे में महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

ऑन डिमांड तैयार हो रहे आभूषण
सराफा व्यवसायी राजू गुप्ता का कहना है कि इस बार सोने में रुझान ज्यादा होने के कई कारण हैं। पिछली साल की अपेक्षा इस बार व्यापार अच्छा रहने की पूरी संभावना है। बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है। लोगों की मांग के आधार पर आभूषण तैयार किए जा रहे हैं। त्योहारी सीजन में स्पेशल ऑफर के साथ बुकिंग भी करा रहे हैं। कोई अपनी पत्नी के नाम तो कोई अपने पति के नाम की अंगूठी बनवा रहा है तो कोई अपनी पत्नी की पसंद का हार तैयार करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed