फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Samples of eight food items collected

मिलावट की आशंका पर आठ खाद्य पदार्थो के नमूने लिए

Thu, 24 Dec 2020 08:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Samples of eight food items collected
बलरामपुर। मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने अभियान चलाकर आठ खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए जुटाए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुुमार पांडेय ने गुरुवार को बताया कि आम जनमानस को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए अभियान चलाकर आठ नमूने जुटाए गए हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहे पास राम निवास व चिराग अली से दूध का, नहर बालागंज के रुदल सिंह से केक का, अलीजान पुरवा से दिनेश कुमार यादव से दूध, पीडिया खुर्द उतरौला के पाटनदीन से स्वागतम ब्रांड के रस्क, चीनी मिल तुलसीपुर के सामने राजेश कुमार गुप्ता के खुशी ब्रांड के जीरा फाइन, शेखापुर चौराहा के मंगल देव तिवारी से न्यू मैजिक प्रीमियम क्वालिटी का रस्क, शिवपुरा के प्रदीप कुमार से टोस्टी ब्रांड का रस्क का नमूना संकलित करके प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यवसाइयों से पंजीकरण व लाइसेंस प्राप्त करके ही खाद्य व्यवसाय करने का निर्देश दिया गया। साफ सफाई न पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विशुद्ध व ताजे खाद्य पदार्थ बिक्री करने का निर्देश दिया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, कमला रावत, बागीश मणि त्रिपाठी व सत्यवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed