{"_id":"5fa96f358ebc3e9b897913df","slug":"samples-for-food-items-collected-from-four-shops-balrampur-news-lko54944736","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों से खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानों से खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दीवाली त्योहार को ध्यान में रखते हुए छापा मारी अभियान शुरू कर दिया है। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर छापा मारने के दौरान खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कारोबारियों को खाद्य पदार्थो में बेस्ट बिफोर का मार्का भी लगाने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव व सत्यवीर सिंह के साथ उन्होंने कई जगह छापा मारा। छापा मारने के दौरान सिविल लाइन स्थित शिव प्रसाद से दूध, राम भरत यादव यादव धुसाह से दूध, श्यामू गुप्ता नहर बालागंज से खोआ, बाबा फ्रूट प्रोडक्ट हलीम मुरली की दुकान से रस हंगामा ब्रांड और नहर बालागंज से इस्माइल की दुकान से न्यू भारत ब्रांड का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। रईस अहमद अंसारी व हलीम को प्रतिष्ठान पर साफ-सफाई रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों में बेस्ट बिफोर का मार्क न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।