फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Salim Khan became the divisional in-charge of School Premier League

Balrampur News: स्कूल प्रीमियर लीग के मंडल प्रभारी बने सलीम खान

Sat, 24 May 2025 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Salim Khan became the divisional in-charge of School Premier League
मो. सलीम खान
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के जरिए खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत राज्य स्तरीय टी-20 स्कूल प्रीमियर लीग 2025 का आयाेजन होने वाला है, जिसकी तैयारी के लिए शहर के मो. सलीम खान को देवीपाटन मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के समग्र विकास के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम से विद्यालयों को जोड़ा जाना है। स्कूल प्रीमियर लीग प्रतियोगिता की तैयारी जून तक पूरी की जानी है। मंडल प्रभारी को टीम तैयार करनी है, जिसमें खिलाड़ियों के चयन (ब्लॉक, जनपद एवं मंडल स्तर), ट्रायल्स आयोजन, टीम गठन, पंजीकरण, अभ्यास सत्रों की व्यवस्था, तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बालक वर्ग के अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में किया जाएगा। प्रत्येक मंडल से चयनित टीमों के मध्य राज्य स्तरीय टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है, इसमें आयु वर्ग के खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद प्रशिक्षण व अभ्यास कराया जाएगा। जल्द ही टीम तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed