फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Salesman shot at liquor store

शराब दुकान पर सेल्समैन को मारी गोली

Mon, 01 Aug 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Salesman shot at liquor store
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के बुधनी बाजार में बिना पैसे के शराब देने से मना करने पर देशी शराब दुकान के सेल्समैन को एक युवक गोली मारकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सेल्समैन के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बिना पैसे के शराब न देने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रामपुर ग्रंट के बुधनी बाजार में चंद्रदेव मिश्र की सरकारी देशी शराब की दुकान है। जहां ग्राम चैपुरवा निवासी सूरज निषाद (28) सेल्समैन का काम करता है। रविवार रात एक युवक शराब की दुकान पर पहुंचा और सूरज से शराब मांगने लगा। सूरज ने पहले पैसा मांगे तो उक्त युवक ने कहा कि तुम जीना नहीं चाहते हो क्या? इतना कहते हुए उसने तमंचा निकालकर सूरज पर फायर कर दिया। पेट में गोली धंसने से सूरज गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े मगर तब तक आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही सूरज को आनन-फानन सीएचसी सादुल्लाहनगर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शराब दुकान के सेल्समैन को गोली मारे जाने की सूचना से बाजार में भी अफरातफरी मच गई। सूरज के भाई नीरज ने सादुल्लाहनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नीरज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश का प्रयास किया जा रहा है। मामले में बिना पैसे के शराब देने से मना करने पर गोली मारने के साथ ही सूरज की अन्य रंजिश के बारे में भी पता किया जा रहा है।

सूरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। डेढ़ महीने पहले ही सूरज पिता बिना था। उसे गोली मारे जाने से परिवार में कोहराम मचा है। नवजात को गोद में लिए सूरज की पत्नी बिलख रही है। परिजनों के साथ ही रिश्तेदार भी सूरज की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed