फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Salary will stop if public complaints default

Balrampur News: जन शिकायतें डिफाॅल्ट होने पर रुकेगा वेतन

Mon, 08 May 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 May 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Salary will stop if public complaints default
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आइजीआरएस में किए गए संशोधन की जानकारी देते ईडीएम प्रतीक नरेश।
बलरामपुर। जन शिकायतों के निस्तारण के लिए अब प्रत्येक दिन पोर्टल से डिफाॅल्टर मामलों की सूची जारी की जाएगी। जिस भी अधिकारी के पास एक भी शिकायत निस्तारण के लिए शेष मिलेगा, उस दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईडीएम प्रतीक नरेश ने ऑनलाइन शिकायतों के लिए आईजीआरएस में किए गए संशोधन के बारे में जानकारी दी। बताया कि एक मोबाइल नंबर से अब आईजीआरएस में एक माह में 10 से अधिक शिकायतें नहीं दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला व अधीनस्थ स्तरों के यूजर्स का प्रोफाइल (पुलिस विभाग को छोड़कर) जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा व पुलिस विभाग से संबंधित यूजर्स का प्रोफाइल प्रत्येक माह आवश्यकतानुसार संशोधित व सत्यापित किया जाएगा। इसके लिए मासिक मार्कशीट व रैंकिंग में एक अतिरिक्त मानक निर्मित कर अंक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सभी अधिकारियों को प्रत्येक दिवस अपना पोर्टल लॉगइन कर यह चेक करना अनिवार्य किया गया है कि वर्तमान में तथा आगामी तीन दिवसों में होने वाले एक भी संदर्भ ऐसे नहीं हों, जो डिफाॅल्टर होने वाले हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed