{"_id":"64022d6d9d9442b2ab0e0614","slug":"salary-will-be-recovered-from-120-teachers-found-fake-balrampur-news-c-13-1-113889-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फर्जी मिले 120 शिक्षकों से होगी वेतन की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फर्जी मिले 120 शिक्षकों से होगी वेतन की रिकवरी
Fri, 03 Mar 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। फर्जी शिक्षकों से रिकवरी न होने को लेकर अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। बीएसए कल्पना देवी ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हथियाने वाले 120 शिक्षकों से वेतन की रिकवरी करने का निर्देश दिया है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
अमर उजाला के दो मार्च के अंक में फर्जी शिक्षकों को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें वर्ष 2018 व 2021 में फर्जी शिक्षक मिलने के मामले को उजागर किया गया था। विभाग ने फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा तो करा दिया मगर वेतन की रिकवरी नहीं करा सका था। इसका संज्ञान लेते हुए अब वसूली का आदेश जारी किया गया है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग में फर्जी समायोजन आदेश का मामला सामने आने के बाद कुछ और शिक्षकों की नियुक्ति की फाइल खंगाली जा रही है। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि 15 फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त करके रिकवरी करते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश प्रबंधकों को पहले ही दिया जा चुका है।