फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   salary of officers deducted on dm's order

प्रमाणपत्र जारी करने में देरी पर 16 अफसरों का रुका वेतन

Thu, 17 Dec 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
salary of officers deducted on dm's order
बलरामपुर। आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु व दिव्यांग प्रमाण पत्रों के निर्गत होने में लेटलतीफ होने पर 16 अफसरों का वेतन रोक दिया गया है। 1438 आवेदन लंबित पाए जाने पर डीएम कृष्णा करूणेश ने लापरवाह अफसरों पर कड़ी नाराजगी जताई है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों से जुड़े सभी अधिकारियों को समय से निस्तारण कराने का डीएम ने निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने गुरुवार को बताया कि ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करने वाले आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु व दिव्यांग प्रमाण पत्रों को समयबद्ध निर्गत किया जाना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने लंबित व निस्तारित आवेदन पत्रों के संबंध में समीक्षा कराई।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान पाया गया कि 1438 आवेदन निस्तारण के लिए लंबित है। जनहित गारंटी अधिनियम से आच्छादित होने के बावजूद इन प्रकरणों का निस्तारण समय से न कराए जाने के चलते अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र की समीक्षा के बाद यह पाया गया कि वर्तमान में यह सेवा सीआरएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जा रही है। लेकिन पूर्व से ही 722 आवेदन पत्र संबंधित अधिकारी स्तर से निस्तारण के लिए लंबित है जिनका निस्तारण होना अति आवश्यक है।
सदर एसडीएम के स्तर से निवास प्रमाण पत्र के 116, उतरौला एसडीएम के स्तर से 159 व तुलसीपुर एसडीएम के स्तर से 83 मामले लंबित पाए गए। सदर तहसीलदार स्तर से 38 जाति के, 131 आय प्रमाण पत्र के, तहसीलदार उतरौला के स्तर से 30 जाति व 64 आय प्रमाण पत्र के और तहसीलदार तुलसीपुर के स्तर से 31 आय प्रमाण पत्र लंबित मिले हैं।

एडीओ पंचायत सदर हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज, गेड़ास बुजुर्ग व उतरौला स्तर से जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित पाए गए। सीएमओ के स्तर से 62 दिव्यांग प्रमाण पत्र भी लंबित पाए गए है। इन सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटकर डीएम ने जवाब तलब किया है कि किन कारणों से आवेदन पत्र निस्तारित नहीं हुए है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed