फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Salary of five including in-charge medical officer stopped

Balrampur News: प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत पांच का रोका वेतन

Fri, 09 May 2025 09:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Salary of five including in-charge medical officer stopped
बलरामपुर के पीएचसी अमरहवा का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी।-स्रोत: विभागबलरामपुर
बलरामपुर। गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक व कर्मियों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। सीएमओ के निरीक्षण में प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी बलदेवनगर डॉ. बृजेश कुमार जायसवाल सहित पांच चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव नगर, मणिपुर सहिजना, अमरहवा और मथुरा बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेवनगर डॉ. बृजेश कुमार जायसवाल, डॉ. पवन कुमार गुप्त, डॉ. उत्कर्ष मिश्र, फार्मासिस्ट नरसिंह पाठक एवं वार्ड बॉय आनंद कुमार शुक्ल बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। चिकित्सक व कर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने सभी का अनुपस्थित अवधि का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सीएमओ ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि चिकित्सालय भवन एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी मरीज को बाहर की दवा एवं जांच न लिखी जाए। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed