फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   salary deduction

28 विभागों के अफसरों का एक दिन का काटा गया वेतन

Thu, 20 Feb 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
salary deduction
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश ने जिले के 28 विभागों के अफसरों का एक दिन का वेतन काटा है। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें निस्तारित न होने पर वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है। शिकायतें निस्तारित न कराने का स्पष्टीकरण तीन दिन में तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने 19 फरवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आईजीआरएस पोर्टल के सभी संदर्भों की गहन समीक्षा की।
एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क योजना के दो-दो, एलडीएम व सीएमओ / सीएमएस महिला, सहायक अभियंता लघु सिंचाई भूगर्भ जल, डीआईओएस के एक एक, डीपीआरओ के चार, एसडीएम उतरौला के 16, एसडीएम तुलसीपुर के चार, एसडीएम सदर के छह, ईओ नगर पंचायत पचपेड़वा के तीन, सीएमओ के दो, तहसीलदार उतरौला के 35, तहसीलदार तुलसीपुर के 14, तहसीलदार सदर के 13, पूर्ति निरीक्षक सदर के एक, रेंजर उतरौला के एक, उप खंडीय अधिकारी तुलसीपुर के दो, सचिव मंडी समिति पचपेड़वा का एक, सचिव मंडी समिति बलरामपुर का सात, सचिव मंडी समिति उतरौला का दो, सचिव मंडी समिति तुलसीपुर का एक, बीडीओ गैसड़ी का दो, बीडीओ तुलसीपुर का एक, एडीओ पंचायत गेड़ास बुजुर्ग के तीन, एडीओ पंचायत श्रीदत्तगंज व हरैया सतघरवा के एक-एक और एडीओ पंचायत रेहरा बाजार के 10 मामले आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारित नहीं कराए गए है।
विज्ञापन

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर इन सभी अफसरों का 19 फरवरी का वेतन काटा गया है। सभी अफसरों से तीन दिन में इस आशय के साथ जवाब तलब किया गया है कि शासन के निर्देश की अवहेलना क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed