फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sacks did not reach the purchasing centers to store paddy.

Balrampur News: क्रय केंद्रों पर धान रखने के लिए नहीं पहुंचीं बोरियां

Mon, 03 Nov 2025 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Sacks did not reach the purchasing centers to store paddy.
बलरामपुर के सोनगढ़ा क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा ।-संवाद
बलरामपुर। धान खरीद शुरू हुए तीन दिन हो गए, लेकिन अभी तक क्रय केंद्रों पर बोरियां नहीं पहुंची हैं। ऐसे में क्रय केंद्रों पर तौल प्रभावित हो रही है। जिले में 32 क्रय केंद्रों के सापेक्ष अब तक मात्र छह पर बोहनी हुई है। सोमवार शाम पांच बजे तक 35.32 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

गैसड़ी ब्लॉक के बहुउद्देशीय दीर्घकार सरकारी समिति जरवा सोनगढ़ा लैंप्स पर धान की खरीद अभी नहीं शुरू हो सकी है। सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि खरीद की सारी तैयारी है। किसानों से धान खरीदने के लिए संपर्क किया जा रहा है। धान रखने के लिए बोरियों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ललिया क्षेत्र के मथुरा बहादुरगंज धान क्रय केंद्र पर भी बोरियां नहीं पहुंची हैं। केंद्र प्रभारी राम कबीर यादव ने बताया कि बोरी उपलब्ध न होने के कारण धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में धान खरीद की तैयारियों की पोल खुल गई है। हालांकि अधिकारी मंगलवार तक बोरी आने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

आठ किसानों से हुई खरीदारी
छह क्रय केंद्रों पर आठ किसानों से 35.32 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। अभी तक एक भी किसानों के खाते में एमएसपी मूल्य नहीं पहुंचा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1000 गांठ बोरे की जरूरत
धान रखने के लिए जिले में करीब 1000 गांठ बोरे की आवश्यकता है। इस समय सिर्फ 70 गांठ बोरा उपलब्ध हैं। जिन क्रय केंद्रों पर किसान पहुंच रहे हैं, वहां बोरी पहुंचा दी गई है। मंगलवार तक सभी क्रय केंद्रों पर बोरियों की आपूर्ति करा दी जाएगी।
- निश्चल आनंद, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed