फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   RSS to celebrate centenary year on Vijayadashami

Balrampur News: विजयदशमी पर आरएसएस मनाएगा शताब्दी वर्ष

Thu, 18 Sep 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
RSS to celebrate centenary year on Vijayadashami
बलरामपुर के रमनापार्क में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आरएसएस के स्वयं सेवक।
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शताब्दी वर्ष और विजयदशमी पर्व मनाने की तैयारी तेज कर दी है। नगर व ब्लॉक स्तर पर संघ के स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश में जुटान हुआ। अनुशासित पंक्तियों में संचलन अभ्यास करते हुए स्वयंसेवकों ने विजयदशमी की तैयारियों की झलक पेश की। पूर्वाभ्यास में 900 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन

रमनापार्क स्थित संघ भवन पर बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचार प्रमुख मनीष ने कहाकि दो अक्तूबर को विजयदशमी के दिन संघ अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर नगरों और ब्लॉकों में पथ संचलन निकाला जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलेभर की शाखाओं पर प्रतिदिन अभ्यास कराया जा रहा है। विभाग प्रचारक प्रवीण ने कहा कि शताब्दी वर्ष पर संघ पंच परिवर्तन की अवधारणा को समाज में उतार रहा है। इसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, परिवार प्रबोधन, नागरिक अनुशासन और सामाजिक समरसता जैसे विषयों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर विभाग संचालक सौम्य अग्रवाल, जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार, जिला कार्यवाहक किरीट मणि, सह कार्यवाह शैलेंद्र व जिला संघ चालक अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed