फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Row over construction of international entry gate being built away from the border

Balrampur News: सीमा से दूर बन रहे अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार के निर्माण पर रार

Thu, 28 Sep 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 28 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Row over construction of international entry gate being built away from the border
बलरामपुर के जरवा में ​स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बना नेपाल देश का स्वागत व प्रवेश द्वार।
जरवा (बलरामपुर)। भारत–नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनने वाला स्वागत और प्रवेश द्वार को सीमा से छह किमी अंदर भारत में बनाए जाने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। उनके विरोध को देखते हुए बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने निर्माण कार्य रोक दिया है। सीमा से पहले ही जरवा के टंडवा गांव में इसका निर्माण कराया जा रहा है। इससे देश की छह किमी जगह बेवजह छूट रही है। इसके पीछे वन विभाग की आपत्ति बताई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है देश की सीमा पर ही निर्माण हो, नहीं तो बाद में सीमा को लेकर नेपाल से विवाद की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

ग्राम जरवा, जरवा बाजार, रानी तालाब के लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कहा कि जहां सभी देश विस्तारवादी बनते जा रहे हैं वहीं, यहां तो स्वयं की जमीन को नेपाल सीमा के निकट छोड़ जा रहा है। हीरालाल यादव ने कहा कि मेरा गांव सीमा से टंडवा के बीच में है। भविष्य में हमें अपनी नागरिकता को लेकर बड़ी चिंता सता रही है। सभी सीमा पर भारत और नेपाल का प्रवेश द्वार आमने-सामने बना हुआ है। लेकिन जरवा में ऐसा नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

छात्र विजय यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवेश व स्वागत द्वार सीमा पर ही होना चाहिए। भारत में इसे छह किलोमीटर अंदर बनाना अशोभनीय है। पूर्व प्रधान राघवराम थारू ने कहा कि स्वागत द्वार भारत में छह किलोमीटर अंदर बनने पर वन माफिया और अवैध कारोबार करने वालों के लिए कई रास्ते खुल जाएंगे। व्यापारी अरुण साहू, बालापुर प्रधान हरीश मिश्रा, विशंभर यादव जुमाई, हजरत इदरीस, छात्र विजय यादव सहित दर्जनों लोगों ने जरवा के टंडवा में स्वागत द्वारा बनने का विरोध किया है। जिलाधिकारी से स्वागत द्वार को सीमा पर ही बनवाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति दूर होने पर ही हो सकेगा निर्माण

ग्रामीणों के विरोध व अधिकारियों के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय प्रवेश व स्वागत द्वार के कार्य को अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है। द्वार की बुनियाद बनाने का कार्य चल रहा था। यदि वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल जाता है तो स्वागत व प्रवेश द्वार सीमा पर ही बनेगा। नहीं तो टंडवा में चल रहे कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। सीमा द्वार से कोई सीमा नहीं तय होनी है, छूट रही जमीन पहले से ही वन विभाग के अधीन है।
- राकेश माल, एई, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed