{"_id":"660c474ae266a0b0c3074e7a","slug":"roster-of-power-cut-of-two-and-a-half-hours-released-balrampur-news-c-99-1-brp1003-108375-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ढाई घंटे की बिजली कटौती का रोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ढाई घंटे की बिजली कटौती का रोस्टर जारी
Tue, 02 Apr 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। तहसील व नगर पंचायतों में अब नियमित तौर पर ढाई घंटे की बिजली कटौती होगी। लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से जारी निर्देश में 30 अप्रैल तक रोस्टर आधारित बिजली सप्लाई लागू करने को कहा गया है। इसके तहत तहसील मुख्यालय सदर, उतरौला व तुलसीपुर में प्रतिदिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक व शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी तरह नगर पंचायतों में भी ढाई घंटे की बिजली कटौती होगी। इसी तरह तुलसीपुर, गैंसड़ी व पचपेड़वा नगर में सुबह 6 से 7.30 बजे तक और शाम को 4.15 से 5.15 बजे तक बिजली कटौती होगी। अधिशासी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि यह रोस्टर प्रदेश के सभी जिलों के लिए कंट्रोल रूम से ही निर्धारित किया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -