फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rode accident in balrampur

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौदा, मौत

Sat, 13 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
rode accident in balrampur
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कौवापुर रोड पर प्राइवेट बस स्टाप के पास शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे एक युवक को रौद दिया है। घटना में ओम प्रकाश की मौके पर मौत हो गई है। मृतक के भाई संतोष गुप्ता ने महराजगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महराजगंज तराई बाजार निवासी संतोष कुमार गुप्ता थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उनके बड़े भाई ओम प्रकाश गुप्ता (40) शनिवार को पैदल परसपुर गांव बकाया वसूलने जा रहे थे। महराजगंज बाजार के प्राइवेट बस स्टाप के पास सामने से आ रहे सीमेंट से भरा अनियंत्रित ट्रक चालक ने उनके भाई को रौद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक ओम प्रकाश की पत्नी मीरा देवी, उनकी बेटी लक्ष्मी (14), मिथिलेश (12) आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस से दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed