{"_id":"63fce8130c91c96f0b058744","slug":"roadways-drivers-contract-terminated-due-to-negligence-balrampur-news-c-13-1-106950-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लापरवाही पर रोडवेज चालक की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लापरवाही पर रोडवेज चालक की संविदा समाप्त
Mon, 27 Feb 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हादसे में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद समय से जमानत न कराने के मामले में रोडवेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एआरएम ने जांच के बाद रोडवेज बस चालक की संविदा समाप्त कर दी है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि बलरामपुर-बढ़नी-कैसरबाग मार्ग पर संचालित रोडवेज बस 11 दिसंबर 2022 को बाराबंकी में सफेदाबाद में खराब खड़ी डीसीएम से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस पर मोहम्मदपुर पुलिस चौकी में वाहन को बंद कर दिया गया था। बताया कि कई बार ड्राइवर मुकेश कुमार को कहा गया कि वह अपनी जमानत करा लें लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके कारण बस 53 दिन ऑफ रोड रही।
एआरएम ने बताया कि इसको लेकर चालक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। बस के ऑफ रोड रहने से 9 लाख 79 हजार 117 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। इसका संज्ञान लेते हुए चालक मुकेश कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई है।