फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Roadways bus station is full of problems, passengers are helpless

Balrampur News: रोडवेज बस अड्डे पर समस्याओं की भरमार, यात्री लाचार

Wed, 18 Sep 2024 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus station is full of problems, passengers are helpless
बलरामपुर। सिविल लाइन स्थित रोडवेज बस अड्डे पर समस्याओं की भरमार है। प्रतीक्षालय व सामुदायिक शौचालय के भवन जर्जर होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज बस अड्डे का भवन काफी पुराना हो गया है। कई वर्षों से भवन की मरम्मत न होने से यह जर्जर हो गया है। जिले की 25 लाख आबादी रोडवेज बसों से दिल्ली, बनारस, कानपुर, लखनऊ, बस्ती, सीतापुर, अयोध्या, प्रयागराज, मनकापुर, गोंडा, उतरौला, बहराइच व बढ़नी जैसे दूर दराज के शहरों का सफर करती है। 85 बसों के बेड़े में इस वर्ष चार नई बसें भी आई हैं, लेकिन बस अड्डे पर संसाधनों की भारी कमी होने से जिले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बस अड्डा तक पहुंचने का रास्ता कई दिनों से बंद पड़ा है। इससे मुसाफिरों के साथ आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। रोडवेज बसों को भी स्टेशन तक पहुंचने के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों का दर्द
अजय सिंह, शुभम मिश्र, हनीफ व पप्पू ने बताया कि कुछ दिन पहले झारखंडी मंदिर से रोडवेज बस अड्डे तक सीसी रोड निर्माण कराया गया, लेकिन स्टेशन के पास नाली क्राॅस पर पुलिया निर्माण न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दुकानों तक ग्राहकों के न पहुंचने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सामुदायिक शौचालय भवन जर्जर होने से भी यात्री परेशान हो रहे हैं। रोडवेज बस अड्डे के पास 100 मीटर सड़क जर्जर है। वाॅटर कूलर चल रहा है, लेकिन आसपास गंदगी होने से लोग पानी नहीं पी पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल पर बनेगा बस अड्डा

रोडवेज बस अड्डे की नए सिरे से निर्माण कराने की प्रक्रिया चल रही है। पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत नये सिरे से बस अड्डे के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मुख्यालय स्तर पर प्रस्ताव पास हो गया है। बजट मिलने के बाद आधुनिक तरीके से रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा। - गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed