फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Roadways bus service suspended for two months; passengers face increased difficulties

Balrampur News: दो महीने से बंद रोडवेज बस सेवा, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Wed, 29 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service suspended for two months; passengers face increased difficulties
बलरामपुर। कानपुर से हरैया तक संचालित होने वाली रोडवेज बस सेवा पिछले दो महीने से बंद होने के कारण क्षेत्रीय यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बस के माध्यम से हरैया, श्रीदत्तगंज और रेहरा बाजार विकासखंड के लोगों को कानपुर सहित अन्य शहरों तक सीधी और सुलभ यात्रा की सुविधा मिलती थी। सेवा बंद होने के बाद यात्रियों को कई बार वाहन बदलकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे समय के साथ यात्रा खर्च भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

हरैया निवासी रामनरेश वर्मा ने बताया कि पहले इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए कानपुर जाने में सीधी बस की सुविधा मिल जाती थी, लेकिन अब कई स्थानों पर वाहन बदलने पड़ते हैं। रेहरा बाजार के श्याम बिहारी ने कहा कि बस सेवा बंद होने से छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। श्रीदत्तगंज की सीमा देवी के अनुसार महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यात्रा पहले की तुलना में अधिक कठिन हो गई है। वहीं हरैया के मोहम्मद आरिफ ने बताया कि निजी वाहनों का अधिक किराया यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने बताया कि रोडवेज बस सेवा को पुनः शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द बस सेवा बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed