फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Roads were dug up for the pipeline but were not repaired

Balrampur News: पाइपलाइन के लिए सड़कें खोदीं, नहीं कराई मरम्मत

Tue, 01 Oct 2024 09:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Roads were dug up for the pipeline but were not repaired
बलरामपुर के आंबेडकर तिराहे से तिकोनिया पार्क जाने वाली जर्जर सड़क।-संवाद
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के मुताबिक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए महज नौ दिन बचे हैं। ऐसे में जिले की खस्ताहाल सड़कें कैसे गड्ढामुक्त हों पाएंगी यह बड़ा सवाल है। दरअसल जिले के ग्रामीण इलाकों की बात तो दूर शहर की सड़कें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। इन सड़कों से हर रोज अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक का आवागमन होता है, फिर भी सड़काें को दुरुस्त नहीं कराया जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन सड़कों पर है जहां पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढों को भरा नहीं गया है।
विज्ञापन


सड़क के बीचोबीच गड्ढा
तुलसीपुर रोड पर अंबेडकर चौराहा से तिकोनिया पार्क को जाने वाली सड़क के बीचों बीच गड्ढा है। दरअसल, सीवर लाइन का पाइप डालने के लिए छह माह पहले सड़क की खोदाई की गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद उस पर गिट्टी डाल दी गई लेकिन, सड़क को भरा नहीं गया। जबकि इसी रास्ते पर मेमोरियल अस्पताल सहित बैंक व स्कूल हैं। ऐसे में इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जर्जर सड़क से अस्पताल पहुंचना मुश्किल
एमपीपी इंटर कॉलेज से महिला अस्पताल को जाने वाली सड़क पर भी गड्ढे हैं। यहां भी पाइपलाइन के लिए सड़क की खोदाई की गई लेकिन, गड्ढों को भरा नहीं गया। जबकि इसी रास्ते पर नगर पालिका का दफ्तर भी है। महिला अस्पताल होने के कारण गर्भवती इसी मार्ग से होकर आती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सड़क की मरम्मत को लेकर कहा गया लेकिन, जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम से की गई हैं मांग
शहर के कई इलाकों से यह समस्या सामने आई है। बीते दिनों जिलाधिकारी से मिलकर स्थिति से अवगत कराया गया है। सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई है, ताकि राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed