फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Road washed away in flood water, traffic stalled

बाढ़ के पानी में बह गई सड़क, आवागमन में दिक्कत

Mon, 25 Oct 2021 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Road washed away in flood water, traffic stalled
बलरामपुर। खरझार पहाड़ी नाले में कई बार आई बाढ़ से महराजगंज-ललिया मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक सड़क बह गई है। क्षेत्र के लोगों को मार्ग पर आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सड़क मरम्मत न कराने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से तत्काल सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी तुलाराम यादव, शिव सिंह, पवन, कुन्ने व अब्दुल्ला आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि खरझार पहाड़ी नाले में कई बार बाढ़ आने से महराजगंज तराई से ललिया जाने वाली सड़क का करीब एक किलोमीटर तक अस्तित्व ही खत्म हो गया है।
विज्ञापन

मार्ग पर आवागमन ठप होने से क्षेत्र के 20 हजार से अधिक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मरम्मत कराने के लिए लोक निर्माण प्रांतीय खंड के एक्सईएन को कई बार सूचना दी गई लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर आवागमन प्रभावित होने से लोगों को 40 किलोमीटर दूसरे रास्त से अतिरिक्त दूरी का चक्कर काटना पड़ रहा है। इन लोगों ने डीएम से तत्काल सड़क की बदहाली दूर कराने की मांग की है जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। डीएम श्रुति ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन को सड़क की समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed